inshorts

दिल्ली में वैवाहिक कलह के चलते शख्स ने पत्नी, बेटी व सास पर चाकू से किया हमला; हुआ अरेस्ट

दिल्ली के मयूर विहार इलाके में एक शख्स को अपनी 37 वर्षीय पत्नी, 8 वर्षीय बेटी और 60 वर्षीय सास पर कथित तौर पर चाकू से हमला करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह वैवाहिक कलह का मामला लगता है। दंपति का दीवानी और पारिवारिक अदालत में मुकदमा भी चल रहा है।