दिल्ली के मंगोलपुरी में रविवार को दिनदहाड़े एक शख्स की चार लोगों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वहीं, इस मामले में एक नाबालिग सहित 3 लोगों को पकड़ा गया है जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों का कोई क्रिमिनल बैकग्राउंड नहीं है।