दिल्ली पुलिस के अनुसार, गीता कॉलोनी में शनिवार को सचिन नामक शख्स ने अपनी पत्नी और 15-वर्षीय बेटे की हत्या कर दी व वॉट्सऐप फैमिली ग्रुप पर जुर्म कबूल कर लिखा कि उसका दिमाग खराब हो गया है। शाहदरा के डीसीपी ने कहा, ''आरोपी की तलाश जारी है।'' बकौल रिपोर्ट, शख्स ने आर्थिक तंगी के कारण घटना को अंजाम दिया।