inshorts

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18.6°C हुआ दर्ज: आईएमडी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि दिल्ली में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 18.6°C दर्ज किया गया। गौरतलब है कि दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 19°C जबकि अधिकतम तापमान 33.9°C दर्ज किया गया था। वहीं, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना भी जताई है।