भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 'भीषण गर्मी' के बीच दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो अबतक इस साल का सबसे अधिक तापमान है। इस दौरान दिल्ली के ज़्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक रहा। आईएमडी ने शनिवार को भी दिल्ली में 'हीटवेव' की चेतावनी जारी की है।