दिल्ली में रविवार सुबह नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई। दिल्ली के तीन नगर निगमों के विलय के बाद हो रहे पहले एमसीडी चुनाव में 250 वार्डों के करीब 1.5 करोड़ लोग वोट डालने के लिए पात्र हैं और इस चुनाव में 1,300 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, 7 दिसंबर को मतगणना होगी।