दिल्ली में सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे: वायु प्रदूषण के बीच सरकार

वायु गुणवत्ता की खराब स्थिति के बीच दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने रविवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद रहेंगे और ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। इससे पहले 17 नवंबर को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने वायु प्रदूषण के मद्देनज़र दिल्ली-एनसीआर में सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का निर्देश दिया था।