दिल्ली में सरकारी राशन दुकानदारों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश, आदेश जारी

दिल्ली सरकार ने फेयर प्राइस शॉप (एफपीएस) दुकानदारों को साप्ताहिक अवकाश देने के लिए आदेश जारी किया है। सरकार ने हफ्ते के सातों दिन एफपीएस खोलने संबंधी अपना पुराना आदेश वापस ले लिया है। गौरतलब है कि 23 सितंबर को दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा था कि कुशलतापूर्वक कार्य के लिए सरकारी राशन दुकानदारों को साप्ताहिक अवकाश मिलना चाहिए।