दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार को एक शख्स ने अपनी 37-वर्षीय महिला सहकर्मी के गले पर 8-10 बार कैंची से वार करके उसकी हत्या कर दी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे महिला द्वारा धोखा देने का शक था और दिवाली के दौरान इस बात पर फैक्ट्री में उनका झगड़ा भी हुआ था।