दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 3,194 मामले दर्ज किए गए जो 20 मई, 2021 के बाद सर्वाधिक दैनिक बढ़ोतरी है और शनिवार को आए 2,716 मामलों के मुकाबले करीब 17% की बढ़ोतरी है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 1 मौत दर्ज हुई जबकि 1,156 मरीज़ रिकवर हुए। वहीं, पॉज़िटिविटी रेट बढ़कर 4.59% हो गया है।