दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 4,099 नए मामले सामने आए और 1 मौत दर्ज की गई जबकि पॉज़िटिविटी रेट बढ़कर 6.46% हो गया। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के सक्रिय मामले बढ़कर 10,986 हो गए हैं जबकि पिछले 24 घंटों में 1,509 मरीज़ रिकवर हुए हैं। दिल्ली में ओमीक्रॉन वैरिएंट के 351 केस हैं जो देशभर में दूसरा सर्वाधिक है।