दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 5,481 मामले सामने आए और 3 मौत दर्ज हुईं जबकि पॉज़िटिविटी रेट बढ़कर 8.37% हो गया। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के सक्रिय मामले 14,889 हो गए हैं जबकि 24 घंटों में 1,575 मरीज़ रिकवर हुए हैं। ओमीक्रॉन के मामले बढ़ने के बीच दिल्ली में आज से वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है।