दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 86 नए मामले सामने आए जो राष्ट्रीय राजधानी में 5 महीनों में सर्वाधिक दैनिक बढ़ोतरी है। दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के 12 मामलों की पुष्टि हुई थी जिसके बाद वहां ओमीक्रॉन के कुल मामले 22 हो गए थे। अधिकारियों के मुताबिक, 12 नए मरीज़ों में अधिकांश बिना लक्षण वाले हैं।