दिल्ली में सामने आए कोविड-19 के करीब 23,000 नए मामले, 24 घंटों में 17 मौतें दर्ज

दिल्ली सरकार ने रविवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 22,751 नए मामले सामने आए और 17 मौतें दर्ज हुईं जबकि पॉज़िटिविटी रेट बढ़कर 23.53% हो गया। वहीं, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 10,179 मरीज़ रिकवर हुए हैं जबकि इसके सक्रिय मामलों की संख्या 60,733 है जिनमें 35,714 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं।