दिल्ली में सामने आया मंकीपॉक्स का 9वां केस, भारत में कुल मामलों की संख्या पहुंची 14

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि दिल्ली में एक 30-वर्षीय नाइजीरियाई महिला का मंकीपॉक्स का टेस्ट पॉज़िटिव आया है और उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही, राजधानी में मंकीपॉक्स के 9 और भारत में 14 मामले हो गए हैं। एक अन्य संदिग्ध मरीज़ को रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।