दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया है कि पिछले वर्षों के मुकाबले इस साल सितंबर में डेंगू के कम मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि 1-19 सितंबर तक दिल्ली में डेंगू के 87 मामले दर्ज हुए जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 188 था। वहीं, इस वर्ष डेंगू के कुल 211 मामले दिल्ली में दर्ज हुए हैं।