inshorts

दिल्ली में सड़क पर मृत मिला 28-वर्षीय अफगानिस्तानी नागरिक

पुलिस ने बताया है कि रविवार रात 28-वर्षीय अफगानिस्तानी नागरिक वज़ीराबाद (दिल्ली) में सड़क पर मृत मिला जिसकी पहचान बल्लीमारान इलाके में छोटा-मोटा कारोबार करने वाले शिराज के तौर पर हुई है। पुलिस को शक है कि उसकी मौत गोली लगने से हुई और पारिवारिक मसलों को लेकर उसकी हत्या की गई। बकौल पुलिस, आरोपी की पहचान हो गई है।