दिल्ली में बाढ़ की स्थिति में सुधार और यमुना नदी के जलस्तर में कमी के मद्देनज़र दिल्ली सरकार ने भारी मालवाहक वाहनों के राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश पर लगाई गई रोक हटा ली है। दिल्ली सरकार ने 13 जुलाई को सिंघु बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर से भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई थी।