दिल्ली में हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा पर एलजी ने सीएम से की बातचीत

जहांगीरपुरी (दिल्ली) में शनिवार को हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा को लेकर उप-राज्यपाल (एलजी) अनिल बैजल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से बातचीत की है। बकौल केजरीवाल, "उन्होंने (एलजी) आश्वासन दिया...कि शांति बनाए रखने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।" घटना को लेकर एलजी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से भी बातचीत की।