दिल्ली में हम लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते, अगर आप मास्क पहनेंगे तो नहीं लगाएंगे: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच रविवार को कहा, "हम लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते, अगर आप मास्क पहनेंगे तो लॉकडाउन नहीं लगेगा।" उन्होंने कहा, "हमारी कोशिश है कि पाबंदियां कम-से-कम हों ताकि लोगों की रोज़ी-रोटी चलती रहे...कल हमारी डीडीएमए के साथ बैठक है जिसमें हम स्थिति की समीक्षा करेंगे।"