दिल्ली में हिरासत में लिए गए मंत्री सौरभ भारद्वाज ने थाने में गाया 'मेरा रंग दे बसंती चोला'

शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में सौरभ थाने के अंदर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ 'मेरा रंग दे बसंती चोला' गाना गाते दिखाई दे रहे हैं।

Load More