inshorts

दिल्ली में ₹106 करोड़ की 10 किलोग्राम हेरोइन के साथ शख्स गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के ऐंटी नारकोटिक्स सेल ने द्वारका से उच्च गुणवत्ता की 10 किलोग्राम हेरोइन के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ज़ब्त की गई हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में ₹106 करोड़ है। हाल ही में पुलिस ने आईजीआई हवाई अड्डे से ₹90 करोड़ की हेरोइन के साथ 2 विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया था।