दिल्ली में ₹20 करोड़ की 4 किलो हेरोइन के साथ अफगान नागरिक हुआ गिरफ्तार

गुजरात एटीएस ने करीब ₹20 करोड़ कीमत की चार किलोग्राम हेरोइन के साथ दिल्ली से एक अफगान नागरिक को गिरफ्तार किया है। गुजरात पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान वदिउल्लाह रहीमुल्ला के रूप में हुई है जो वसंत कुंज (दिल्ली) से गिरफ्तार हुआ। सूरत (गुजरात) क्राइम ब्रांच से एटीएस को इसकी सूचना मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।