दिल्ली में ₹25,000 की इनामी 22 वर्षीय कुख्यात लेडी डॉन कैली तंवर गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने काला गैंग की 22 वर्षीय कुख्यात लेडी डॉन कैली तंवर को गिरफ्तार किया है। यूपी पुलिस द्वारा कैली तंवर पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था और वह हत्या की साज़िश रचने समेत कई मामलों में वॉन्टेड थी। इससे पहले 3 मई को कैली के एक साथी को गिरफ्तार किया गया था।