inshorts

दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन के ढांसा बस स्टैंड-नजफगढ़ सेक्शन का हुआ उद्घाटन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन के ढांसा बस स्टैंड-नजफगढ़ सेक्शन का उद्घाटन किया जिस पर आज शाम 5 बजे यात्री सेवाएं शुरू होंगी। अंडरग्राउंड ढांसा बस स्टैंड स्टेशन पूरी तरह अंडरग्राउंड पार्किंग वाला पहला स्टेशन है। डीएमआरसी का नेटवर्क अब 390-किलोमीटर से अधिक हो गया है।