दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते 20 फरवरी (रविवार) को कश्मीरी गेट और राजीव चौक स्टेशन के बीच सुबह 6:30 बजे तक ट्रेन सेवाएं निलंबित रहेंगी। बकौल डीएमआरसी, चांदनी चौक, चावड़ी बाज़ार और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन ट्रेन सेवा बहाल होने तक बंद रहेंगे।