दिल्ली मेट्रो के प्रत्येक कोच में अब केवल 25 लोग कर सकेंगे यात्रा: डीएमआरसी
देश में बढ़ते कोविड-19 मामलों के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने गुरुवार को ट्वीट किया, "50% क्षमता के साथ संचालित होने के कारण अब मेट्रो के प्रत्येक कोच में केवल 25 लोग यात्रा कर सकेंगे।" वहीं, मेट्रो में खड़े होकर यात्रा पर प्रतिबंध है। डीएमआरसी का यह बयान दिल्ली में 'येलो अलर्ट' जारी होने के बाद आया है।