दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर एक्स-रे मशीन से महिलाओं के बैग चुराने वाली महिला गिरफ्तार
पुलिस ने शनिवार को बताया कि दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर एक्स-रे मशीन से महिलाओं के बैग चुराने को लेकर एक 26-वर्षीय पैरामेडिक्स टीचर को गिरफ्तार किया गया है। एक महिला ने शिकायत की थी कि एक्स-रे मशीन में बैग रखकर सिक्योरिटी चेक के बाद उसे बैग नहीं मिला था। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी उस बैग को उठाती दिखी थी।