दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने दिल्ली में कृषि कानूनों को लेकर अकाली दल के मार्च के बीच बताया है कि पंडित श्री राम शर्मा और बहादुरगढ़ सिटी स्टेशन के प्रवेश/निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। इससे पहले, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने झाड़ोदा कलां बॉर्डर बंद कर दिया था। वहीं, सरदार पटेल मार्ग को अब खोल दिया गया है।