दिल्ली मेट्रो से कोविड-19 प्रतिबंध हटे, सोमवार से खड़े होकर यात्रा करने की दी गई अनुमति

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सोमवार से मेट्रो में यात्रियों को खड़े होकर भी यात्रा करने की अनुमति दी है। डीएमआरसी ने कहा कि कोविड-19 प्रबंधन पर डीडीएमए द्वारा जारी दिशानिर्देश के अनुसार, यात्री अब मेट्रो में बिना किसी प्रतिबंध यानि खड़े होकर या बैठकर यात्रा कर सकेंगे। वहीं, मेट्रो स्टेशनों के सभी गेट भी पूरे दिन खुले रहेंगे।