दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर आतंकवादी पकड़े जाने का किया जा रहा दावा, सरकार ने जारी किया बयान
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन पर एक आतंकवादी पकड़ा गया और लोगों को मेट्रो में यात्रा करने से बचना चाहिए। सरकार के पीआईबी फैक्ट चेक ट्विटर हैंडल ने दावे को गलत बताया और कहा कि वायरल हुआ यह वीडियो सीआईएसएफ द्वारा की गई मॉक ड्रिल का है।