दिल्ली व हरियाणा समेत कई राज्यों में एनआईए ने आतंकियों व ड्रग तस्करों के खिलाफ की छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में 40 से अधिक जगहों पर छापेमारी की। बकौल रिपोर्ट्स, भारत व विदेश में रह रहे आतंकियों, गैंगस्टर और ड्रग तस्करों के बीच उभरते गठजोड़ को खत्म करने के मकसद से यह छापेमारी हुई। इससे पहले, एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में 14 अक्टूबर को कई जगह छापेमारी की थी।

Load More