दिल्ली शराब नीति केस की सुनवाई कर रहे जज एमके नागपाल का हुआ ट्रांसफर
दिल्ली शराब नीति केस की सुनवाई कर रहे राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट के विशेष जज एमके नागपाल का ट्रांसफर कर दिया गया है। नागपाल को तीस हज़ारी कोर्ट में ज़िला जज (कमर्शियल कोर्ट-13, सेंट्रल) बनाया गया है और जज कावेरी बावेजा उनकी जगह लेंगी। गौरतलब है, इस मामले में 'आप' नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह गिरफ्तार किए जा चुके हैं।