दिल्ली शराब नीति केस में सीबीआई ने सिसोदिया को भेजा नया समन, 26 फरवरी को बुलाया

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया है कि उन्हें सीबीआई ने शराब नीति मामले में नया समन जारी कर पूछताछ के लिए 26 फरवरी को बुलाया है। इससे पहले सीबीआई ने सिसोदिया को 19 फरवरी को तलब किया था लेकिन बजट की तैयारियों को लेकर उप-मुख्यमंत्री ने पूछताछ टालने का आग्रह किया था जिसे सीबीआई ने स्वीकार लिया था।

Load More