दिल्ली शराब नीति घोटाला केस में तेलंगाना के सीएम की बेटी कविता को सीबीआई ने भेजा नोटिस

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में सीबीआई ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता को नोटिस जारी कर 6-दिसंबर को सुबह 11-बजे पूछताछ के लिए बुलाया है। कविता ने कहा, "सीबीआई द्वारा मुझे नोटिस जारी किया गया है। मैंने अधिकारियों को बताया है कि हैदराबाद स्थित अपने आवास पर तय तारीख को उनसे मिल सकती हूं।"