दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में सीबीआई ने तेलंगाना के सीएम की बेटी को फिर भेजा समन
दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में सीबीआई ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता को समन भेजा है। सीबीआई 11 दिसंबर को हैदराबाद स्थित कविता के आवास पर उनका बयान दर्ज करेगी। इससे पहले सीबीआई ने इस मामले में कविता को 6 दिसंबर को पेश होने को कहा था लेकिन उन्होंने आने में असमर्थता जताई थी।