दिल्ली शराब नीति घोटाले में सीबीआई ने तेलंगाना सीएम की बेटी कविता से की करीब 7 घंटे पूछताछ
दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में रविवार को सीबीआई ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता से करीब सात घंटे तक पूछताछ की। सीबीआई की टीम हैदराबाद में बंजारा हिल्स स्थित कविता के आवास पर उनसे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान कविता के आवास के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया था।