दिल्ली शराब नीति मामले में 31 मई तक बढ़ाई गई मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत
दिल्ली के राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्डरिंग मामले में मंगलवार को दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 मई तक बढ़ा दी। मामले में जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए सिसोदिया की पेशी हुई। गौरतलब है कि सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को पिछले वर्ष फरवरी में गिरफ्तार किया था।