दिल्ली शराब नीति मामले में 6 जुलाई तक बढ़ाई गई मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत
दिल्ली के राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति मामले में गुरुवार को दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री व 'आप' नेता मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 6 जुलाई तक बढ़ा दी। सिसोदिया को फरवरी 2023 में गिरफ्तार किया गया था। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को आरोपी बना चुकी है।