दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई ने दायर की पहली चार्जशीट, नहीं है सिसोदिया का नाम

सीबीआई ने दिल्ली के आबकारी नीति घोटाला मामले में शुक्रवार को पहली चार्जशीट दायर की। इस चार्जशीट में 'आप' के विजय नायर और बिज़नेसमैन अभिषेक बोइनपल्ली समेत 7 लोगों के नाम हैं लेकिन उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम नहीं है। सीबीआई ने सिसोदिया को क्लीन चिट देने की बात नकारते हुए कहा है कि उनके खिलाफ अभी जांच जारी है।