दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को कहा, "हम 27 अक्टूबर से पटाखों के खिलाफ 'पटाखे नहीं, दीये जलाओ' अभियान की शुरुआत करेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "इस अभियान के तहत दिल्ली में पुलिस के सभी 15 ज़िलों में केंद्रीय 15 दलों का गठन किया जाएगा...लोग पटाखे की खरीद-बिक्री या जलाने की सूचना पुलिस को दे सकते हैं।"