दिल्ली सरकार की अनुमति के बाद राष्ट्रीय राजधानी में धार्मिक स्थल खोल दिए गए हैं जो अप्रैल में कोविड-19 की दूसरी लहर के चलते लगे लॉकडाउन के बाद से बंद थे। दिल्ली सरकार ने आगामी त्योहारों के मद्देनज़र कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के सख्ती से पालन के साथ धार्मिक स्थल खोलने की अनुमति दी है।