दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग में सब-रजिस्ट्रार के पद पर होंगी सिर्फ महिलाएं: एलजी कार्यालय

दिल्ली के उप-राज्यपाल वी. के. सक्सेना ने दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग में सब-रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ महिला अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश दिए हैं। उप-राज्यपाल कार्यालय के आधिकारिक बयान के मुताबिक, उप-राज्यपाल ने कहा है कि यह कदम अधिक संवेदनशील, भ्रष्टाचार मुक्त और सहानुभूतिपूर्ण सार्वजनिक व्यवहार सुनिश्चित करेगा, जैसा कि दुनिया भर में देखा गया है।