दिल्ली सरकार जल्द ही मुफ्त में उपलब्ध कराएगी कोविड-19 वैक्सीन की प्रीकॉशनरी डोज़

दिल्ली सरकार ने कहा कि जल्द ही उसके अस्पतालों में लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की प्रीकॉशनरी डोज़ मुफ्त में लगाई जाएगी। बकौल दिल्ली सरकार, जिन लोगों ने वैक्सीन की दोनों खुराक लगवाई हैं, उन्हें उसी वैक्सीन की प्रीकॉशनरी डोज़ लगेगी। गौरतलब है, 10 अप्रैल से निजी टीकाकरण केंद्रों पर 18+ उम्र के सभी लोगों के लिए प्रीकॉशनरी डोज़ उपलब्ध हैं।