दिल्ली सरकार ट्रैफिक सिग्नल पर भीख मांगने वाले बच्चों के लिए खोलेगी आवासीय स्कूल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को बताया कि ट्रैफिक सिग्नल पर भीख मांगने वाले या कुछ चीज़ें बेचने वाले बच्चों के लिए उनकी सरकार ₹10 करोड़ में 5-स्टार सुविधाओं वाला आवासीय स्कूल बनाएगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि इन बच्चों को मुख्य धारा में लाकर इज़्ज़त की ज़िंदगी दी जाएगी और एक अच्छा नागरिक बनाया जाएगा।