inshorts

दिल्ली सरकार निर्माण पर बैन के बीच हर निर्माण मज़दूर के खाते में जमा कराएगी ₹5,000

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को बताया कि वायु प्रदूषण के चलते निर्माण गतिविधियों पर रोक के मद्देनज़र उन्होंने प्रत्येक निर्माण मज़दूर के खाते में ₹5,000 जमा करने का आदेश दिया है। दिल्ली सरकार मज़दूरों को उनकी न्यूनतम मज़दूरी के अनुसार हर्जाना भी देगी। गौरतलब है, दिल्ली में बुधवार को 'बहुत खराब' वायु गुणवत्ता दर्ज हुई थी।