दिल्ली सरकार निशुल्क राशन देने की योजना के तहत 30 सितंबर तक लोगों को निशुल्क राशन देगी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि निशुल्क राशन देने की योजना को 30 सितंबर तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कदम से करीब 73 लाख लोगों को फायदा होगा। बयान के मुताबिक, बढ़ती मंहगाई का संज्ञान लेते हुए जनता को ज़रूरी राहत देने के लिए योजना का विस्तार किया गया है।