दिल्ली-एनसीआर के 100 से ज़्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद दिल्ली सरकार ने एडवाइज़री जारी की है। शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों से कहा है कि वे अपने आधिकारिक ईमेल समय-समय पर चेक करते रहें। एडवाइज़री के मुताबिक, "स्कूल के अधिकारी किसी भी तरह की धमकी मिलने पर अभिभावकों और संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दें।"