दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के मद्देनज़र गणेश चतुर्थी के सार्वजनिक आयोजनों पर लगाई रोक
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने कहा है कि कोविड-19 के मद्देनज़र सार्वजनिक स्थलों पर गणेश चतुर्थी के आयोजनों पर रोक रहेगी। डीडीएमए ने ज़िलाधिकारियों और पुलिस उपायुक्तों को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि किसी टेंट या पंडाल में भगवान गणेश की प्रतिमा न रखी जाए। बकौल डीडीएमए, किसी भी जुलूस की अनुमति नहीं दी जाएगी।