दिल्ली सरकार ने जनवरी 2023 तक लगाया पटाखों पर बैन, ऑनलाइन बिक्री पर भी रोक

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के मद्देनज़र बीते साल की तरह दिवाली से पहले पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल पर बैन लगाया है जो जनवरी 2023 तक लागू रहेगा। दिल्ली सरकार के अनुसार, पटाखों की ऑनलाइन बिक्री-डिलीवरी भी प्रतिबंधित रहेगी और प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने को लेकर दिल्ली पुलिस व दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति कार्ययोजना बनाएंगे।